Breaking News

राजसमन्द / राजसमंद, रेलमगरा, खमनोर, देलवाडा, कुम्भलगढ, आमेट, देवगढ, भीम से आये अमृत कलशों का हुआ पूजन

राजसमंद, रेलमगरा, खमनोर, देलवाडा, कुम्भलगढ, आमेट, देवगढ, भीम से आये अमृत कलशों का हुआ पूजन
Rajsamand today ✍️✍️ October 28, 2023 09:47 PM IST

• शहीद स्मारक से वीरों को वंदन कर अमृत कलष राष्ट्रीय समारोह दिल्ली  कर्तव्य पथ के लिये रवाना

 

• राजभवन, जयपुर में होगा राज्य स्तरीय समारोह

 

 

राजसमंद:- मिट्टी को नमन वीरो को वन्दन की परिकल्पना पर आधारित मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत् नेहरू युवा केन्द्र संग़ठन, राजसमंद द्वारा शहर स्थित शहीद स्मारक में जिले की आठों पंचायत समितियों राजसमंद, रेलमगरा, खमनोर, देलवाडा, कुम्भलगढ, आमेट, देवगढ, भीम से आये अमृत कलशों का वैदिक मंत्रोचार से पूजन व वीर शहीदों को श्रंदाजली अर्पित कर जिले के 18 युवाओं की टोली जयपुर के लिये रवाना हुई। नेहरू युवा केन्द्र संग़ठन, राजसमंद के कार्यक्रम सहायक हनवंत सिंह चौहान ने बताया कि 29 अक्टूम्बर को जयपुर राजभवन में राज्य स्तरीय कार्यक्रम व 30 और 31 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पद पर आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रीय एकता के प्रतीक अमृत कलश को अमृत वाटिका और अमृत महोत्सव स्मारक में स्थापित किया जाएगा। इस स्मारक में देश के कोने-कोने से एकत्रित की गई मिट्टी व चावल को मिश्रित किया जाएगा। उन्होनें बताया कि शहीद स्मारक पर आयोजित भव्य समारोह में राजसमंद पंचायत समिति के विकास अधिकारी राजीव शर्मा, शिक्षाविद् एवं पर्यावरण प्रेमी दिनेशचंद्र श्रीमाली, सहायक विकास अधिकारी राजेष जोशी, राजकीय कन्या महाविधालय के प्राचार्य मूकेष मेनारिया,  राजकीय महाविधालय राजसंमद के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. गोपाल कुमावत एवं राष्ट्री युवा अवार्डी शंकरलाल गाडरी ने जिले के युवाओं को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। नेहरू युवा केन्द्र के मेरी माटी मेरा देश अभियान के जिला दल प्रभारी डॉ. नीलेश पालीवाल ने बताया की अमृत कलशो की मिट्टी और चावल का प्रयोग राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री की अगवाई में कर्तव्य पथ पर वीर शहीदों व क्रांतिकारी वीरों के सम्मान में बनाई जा रही अमृत वाटिका में किया जाएगा। इसके उपरांत कर्तव्य पथ पर अपने जीवन का बलिदान देने वाले वीरों की स्मृति में स्मारक निर्माण के लिये होगा। इस अवसर पर भारतीय डाक विभाग के गोविंद लौहार, 

 

नेहरू युवा केन्द्र संग़ठन, राजसमंद के प्रशासनिक सहायक रामेश्वर दयाल शर्मा भी उपस्थित थे ।

 

 

• जिले से 18 के युवाओं का दल दिल्ली के लिये रवाना हुआ।

 

नेहरू युवा केन्द्र संग़ठन, राजसमंद के हनवंत सिंह चौहान ने बताया कि राजसमंद मेरी माटी मेरा देश अभियान के जिला दल प्रभारी डॉ. नीलेश पालीवाल के नेतृत्व राजसमंद से लालू राम तेली, बिंदु वैष्णव, भावना वैष्णव, रेलमंगरा से सीताराम अहीर, पायल शर्मा, देलवाड़ा से राकेश पुरोहित, फाल्गुनी पुरोहित, खमनोर से नारायण सिंह चुण्डावत, शैतान सिंह चुण्डावत, आमेट से अजय सिंह चुण्डावत, गुंजन शर्मा, देवगढ़ से श्यामलाल मेघवाल, महेंद्र वैष्णव, भीम से प्रमिला गहलोत, नीलम गहलोत, कुम्भलगढ़ से भरत पालीवाल, मुकुल पालीवाल 29 अक्टूम्बर को जयपुर राजभवन में राज्य स्तरीय कार्यक्रम व 30 और 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय कार्यक्रम दिल्ली में भाग लेंने हेतु रवाना हुए ।

RELATED NEWS