राजसमंद, 24 जुलाई। गांव ढाणियो में परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं आशा सहयोगिनियो को भीम व कुम्भलगढ़ में ब्लॉक स्तरीय समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। भीम में सीएमएचओ डॉ प्रकाश चन्द्र शर्मा एवं बीसीएमओ डॉ समर्थराम मीणा ने तथा कुम्भलगढ़ में डिप्टी सीएमएचओ डॉ हेमंत बिन्दल एवं बीसीएमओ डॉ प्रवीण कुमार ने एएनएम एवं आशाओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
भीम में आयोजित समारोह में चिकित्सा अधिकारी पीएचसी बार डॉ वशिष्ट रेगर, एएनएम सुगना सालवी छापली, सीता प्रजापत डांसरिया, भगवती देवी समेलिया, माया रावत आमनेर, संतोष (तीतरी), पुष्पा चौहान भीम, हेमलता थानेटा, फुलवंता पीपली नगर, मंजु कंवर राजवा, शिवानी राजोर, नीला कुमारी कुकरखेड़ा, मंजु बग्गड़, आशा सहयोगिनी लक्ष्मी देवी कालागुमान, सीता देवी जसवंतपुरा, नर्बदा देवी पेलाडोल को सम्मानित किया गया।
कुम्भलगढ़ पंचायत समिति सभागार में आयोजित समारोह में मंजुलता कुमारी तलादरी, मंतोष कुमारी हमेरपाल, सुमित्रा कुमारी रिछेड़, प्रेमलता कुमारी कडि़या,सीता देवी नाथेला, शबनम सन्दुको का गुड़ा, सरीता कुमारी गंवार, दुर्गा देवी मझेरा, अनिता कुमारी कम्बोड़ा, निर्मला देवी गजपुर, आशा सहयोगिनी तारा सैवन्त्री, मीना देवी कड़ीया, हांजा देवी खेड़ीया को परिवार कल्याण में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया।
भीम ब्लॉक सभागार में आयोजित समारोह में सीएमएचओ डॉ प्रकाश चन्द्र शर्मा ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा की जो एएनएम अपने गांव में आमजन से जुड़कर सभी प्रकार की स्वास्थ्य सेवायें प्रत्येक उम्र वर्ग के लोगो को प्रदान करती है उनको राष्ट्रीय कार्यक्रमो के तहत प्राप्त लक्ष्यो को पूरा करने में किसी प्रकार की समस्या नही होती। इसलिये आवश्यक है की बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से लोगो का विश्वास जीते। बीसीएमओ डॉ समर्थराम मीणा ने अगले वर्ष और बेहतर करने का विश्वास दिलाया तथा कहा की पूरा ब्लॉक भीम परिवार कल्याण में अच्छा कार्य करेगा।
कुम्भलगढ़ पंचायत समिति में आयोजित समारोह में डिप्टी सीएमएचओ परिवार कल्याण डॉ हेमंत बिन्दल ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ को परिवार कल्याण कार्यक्रम में और बेहतर परिणामो के लिये परामर्श एवं संचार कौशल पर ध्यान देने की आवश्यकता जताई तथा अगामी वर्ष में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा दी। बीसीएमओ डॉ प्रवीण कुमार ने भौगोलिक कठीनाईयो के बावजुद स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ द्वारा हांसिल उपलब्धियों को प्रशंसा के योग्य बताया तथा अभी से सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ को योग्य दम्पत्तियो से संपर्क करने तथा परिवार कल्याण कार्यक्रम में जोड़ने के लिये आव्हान किया।
डॉ हेमंत बिन्दल ने कोरोना की तीसरी लहर के मध्येनजर सीएचसी केलवाड़ा में की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा बीसीएमओ डॉ प्रवीण कुमार से कुम्भलगढ़ ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर की गई व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा एवं समीक्षा की।

