Breaking News

राजसमन्द / नागरिक सुरक्षा के लिये त्वरित दलों की नियुक्ति

नागरिक सुरक्षा के लिये त्वरित दलों की नियुक्ति
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora April 29, 2020 06:49 PM IST

राजसमन्द, 29 अप्रैल । कोरोना संक्रमण से आमजन के बचाव, सूचना व सुरक्षा के लिए  जिला मजिस्ट्रेट ने एक आदेश जारी कर नागरिक सुरक्षा के लिये जिला कलेक्टर कार्यालय में कंट्रोल रूम में तीन पारियों में नियुक्ती की है।

    आदेशानुसार प्रथम दल के लिये मोहित पालीवाल को प्रभारी व इनके साथ प्रदीप आचार्य, ध्रुव शर्मा एवं प्रकाश चन्द्र शर्मा रहेंगें। प्रथम पारी प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगी।

    इसी प्रकार दूसरी पारी के लिये गोपालकृष्ण बंजारा को प्रभारी व इनके साथ देवी सिंह, संतोष शाकद्विपी एवं लक्ष्मीलाल गुर्जर को नियुक्त किया हैं। दुसरी पारी दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक रहेगी।

    इसी प्रकार तृतीय पारी के लिये पंकज पालीवाल को प्रभारी व इनके साथ हेमन्त शर्मा, तुषाल श्रीमाल एवं नरेन्द्र कुमार को नियुक्त किया गया है। तृतीय पारी रात 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक रहेगी।

RELATED NEWS