Breaking News

राजसमन्द / जिला परिषद कार्यालय के बाहर भी की गई हाथ धोने की व्यवस्थारू

जिला परिषद कार्यालय के बाहर भी की गई हाथ धोने की व्यवस्थारू
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora May 20, 2020 09:10 PM IST

 

    डॉ. दिनेश राय सापेला अति0 मुख्य कार्यकारी अधिकारी की प्रेरणा से जिला परिषद स्टाफ द्वारा कार्यालय के बाहर स्थाई रूप से हाथ धोने की व्यवस्था हेतु वाशवेसन लगाया गया है जिससे की बाहर से आने वाला कोई भी व्यक्ति जिला परिषद कार्यालय में प्रवेश से पूर्व अपने हाथ साबुन से धोकर ही आए, इस हेतु साबुन की व्यवस्था भी की गई है।

 

कार्मिकों ने भी स्वच्छारक्षक के रूप में कार्य करने की ली प्रतिज्ञारू-

 जिला परिषद कार्यालय में कार्मिकों द्वारा स्वच्छारक्षक के रूप में कार्य करने की प्रतिज्ञा ली गई एवं कार्मिकों ने साबुन से हाथ धोकर हॉ, मै भी हॅू स्वच्छारक्षक कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दी एवं अन्य लोगों को भी स्वच्छारक्षक के रूप में कार्य करने के लिये प्रेरित करने की जिम्मेदारी ली। इस अवसर पर जिला परिषद के वरिष्ठ सहायक  मुकेश जाटव, राजवीर सिंह, रतनलाल टेलर, रूचित पंड्या अभयसिंह, नितीन, कपिल, योगेस नंदवाना उपस्थित थे। जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रा.) नानालाल सालवी द्वारा प्रतिज्ञा दिलवायी गई ।

RELATED NEWS