राजसमंद एसीबी द्वारा कल ट्रेप किये गये केन्द्रीय वस्तु व सेवाकर एवं सीमा शुल्क अधीक्षक उदयपुर श्यामसुन्दर जैन से पंद्रह हजार की रिश्वत सहित उनके निवास पर तलाशी के दौरान करीब 13 लाख पचास हजार रुपये की नगदी और बडी मात्रा मे स्वर्ण आभूषण बरामद हुए है। यह नगदी अलग-अलग लिफाफों मे रखी हुई थी। जिसके संबध मे उनके अलावा परिवार के सदस्यों के नाम पर विभिन्न बैंको मे खाते और एफडी के कागजात भी बरामद हुए है। इनके निवास पर अत्याधुनिक सुविधाओं के संसाधन भी मौजूद थे। एएसपी राजेश चौधरी ने बताया कि आज आरोपी को उदयपुर एसीबी न्यायालय मे पेश किया जहां से उन्हे न्यायिक अभिरक्षा मे भेज दिया गया। इसके साथ ही मकान मे मिले संसाधनों के आधार पर आय से अधिक संपत्ति बरामद होने को लेकर आयकर विभाग भी हरकत मे आ गया है।

