Breaking News

राजसमन्द / परिवार नियोजन को लेकर योग्य दम्पत्तीयों से संपर्क करेगी आशा और स्वास्थ्य कार्यकर्ता

परिवार नियोजन को लेकर योग्य दम्पत्तीयों से संपर्क करेगी आशा और स्वास्थ्य कार्यकर्ता
Rajsamand today June 27, 2022 08:30 PM IST

जनसंख्या स्थिरीकरण के लिये आयोजित होंगे मोबिलाईजेशन और जनसंख्या पखवाड़े
 

राजसमंद, 27 जून। परिवार नियोजन की सेवाओं को योग्य दम्पत्तीयों तक पहुंचाने और जनसंख्या स्थिरीकरण को लेकर जिले में मोबिलाईजेशन पखवाड़ा शुरू हो गया है जो आगामी 10 जुलाई  तक संचालित होगा वहीं 11 जुलाई से 24 जुलाई तक जनसंख्या पखवाड़ा आयोजित किया जायेगा। मोबिलाईजेशन पखवाडे़ में जहां योग्य दमत्तीयों को परिवार नियोजन के लिय प्रेरीत किया जायेगा वही जनसंख्या पखवाडे़ के तहत परिवार नियोजन की सेवायें प्रदान की जायेगी। यह जानकारी सीएमएचओ डॉ प्रकाश चन्द्र शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया की मोबिलाईजेशन पखवाडे़ के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ के माध्यम से गांव - ढांणियो से लेकर कस्बो में स्वास्थ्य कार्यकर्ता और घर - घर संपर्क कर योग्य दम्पत्तियों को सीमित परिवार के लाभ, विवाह की सही आयु, विवाह के दो वर्ष बाद पहला बच्चा, दो बच्चो के बीच 3 वर्ष का अंतर, प्रसवोत्तर एवं गर्भपात पश्चात परिवार कल्याण सेवाएं, गर्भनिरोधक इन्जेशन अंतरा, पुरूषो की परिवार नियोजन में सहभागिता जैसे विषयो को लेकर जागरूक करेगी।
उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी परिवार कल्याण डॉ ताराचंद गुप्ता ने बताया जिले में पखवाड़े के आयोजन को लेकर विस्तृत दिशा निर्देश जारी किये गये है तथा नियमित रिपोर्ट एवं मोनिटरिंग के लिये सभी चिकित्सा अधिकारी प्रभारीयों को पाबन्द किया गया है।
उन्होंने बताया की 11 जुलाई से संचालित होने वाले जनसंख्या पखवाडे़ के तहत जिले के विभिन्न चिकित्सा संस्थानो में परिवार कल्याण के स्थाई साधन अपनाने वाले योग्य दम्पत्तियो के लिये पुरूष एवं महिला नसबंदी हेतु नियत सेवा दिवसो का आयोजन किया जायेगा।

RELATED NEWS