Breaking News

राजसमन्द / विधानसभा अध्यक्ष ने कोरोना योद्धाओं का बढ़ाया हौंसला वैश्विक आपदा से बचाव में कर्मवीरों के सहयोग को सदैव याद रखा जाएगा - डाॅ. जोशी

विधानसभा अध्यक्ष ने कोरोना योद्धाओं का बढ़ाया हौंसला  वैश्विक आपदा से बचाव में कर्मवीरों के सहयोग को सदैव याद रखा जाएगा - डाॅ. जोशी
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora May 26, 2020 09:08 PM IST

 

     राजसमन्द 26 मई/राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष एवं नाथद्वारा विधायक डॉ. सी.पी. जोशी ने मंगलवार को जनसंवाद अभियान अंतर्गत नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र के कोरोना योद्धाओं से संवाद कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने जनसंवाद में कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव के लिए इन कर्मवीरों द्वारा समर्पण भाव से किए जा रहे सहयोग को सदैव याद किया जाएगा।

     वैश्विक महामारी कोरोना (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम के लिये लागू किये गए देशव्यापी लॉकडाउन में जनता से जुड़े रहने के लिये डॉ. जोशी प्रतिदिन वीडियो कॉलिंग के माध्यम से जनता से संवाद कर क्षेत्र की जानकारी ले रहे हैं तथा इस दौरान आने वाली जनसमस्याओं के समाधान के लिए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं।

     जनसंवाद की इस श्रृंखला में मंगलवार को डॉ. जोशी ने चिकित्साकर्मियों, पुलिसकर्मियों, मीडियाकर्मियों तथा सफाईकर्मियों से संवाद कर कोरोना संक्रमण की रोकथाम में उनके द्वारा दिये गए सहयोग के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया तथा इनकी हौंसला अफजाई की। डॉ. जोशी ने नाथद्वारा के गोवर्धन राजकीय सामान्य चिकित्सालय में डॉ. अनिल शाह, कोविड 19 प्रभारी डाॅ. सतीश सिंघल, आइसोलेशन वार्ड (कोविड) प्रभारी डॉ. बी.एल. जाट, नर्सिग प्रभारी सेवाराम, लेब टेक्निशियन अनिल सनाढ्य से चर्चा कर चिकित्सालय में उपलब्ध संसाधनों एवं कोरोना के पोजिटिव रोगियों के बारे में जानकारी ली तथा कोरोना के अलावा सामान्य ओपीडी की जानकारी भी ली तथा कोरोना रोकथाम में चिकित्साकर्मियों के योगदान के लिये धन्यवाद दिया। डॉ. जोशी ने रेलमगरा, देलवाड़ा व खमनोर के चिकित्सकों एवं चिकित्साकर्मियों से भी संवाद कर महामारी से निपटने में उनके योगदान को सराहा।

     डॉ. जोशी ने नाथद्वारा पुलिस उप अधीक्षक रोशन पटेल, वृत निरीक्षक पूरण सिंह राजपुरोहित सहित पुलिस अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों से बात कर कोरोना के दौरान पुलिस प्रशासन के कार्यो की प्रशंसा कर धन्यवाद दिया व संवाद के दौरान रेलमगरा थानाधिकारी छगन पुरोहित, देलवाड़ा थानाधिकारी नवल किशोर, खमनोर थानाधिकारी सुरेश पालीवाल से संवाद किया। वे नगर पालिका नाथद्वारा सभागार से नाथद्वारा क्षेत्र के मीडियाकर्मियो से भी वीडियो कॉल के माध्यम से रूबरू हुए। उन्होंने मीडिया के प्रतिनिधियों का कोरोना की रोकथाम में किये गए सहयोग के प्रति धन्यवाद दिया तथा जनता को जागरूक करने का आह्वान किया।

     उल्लेखनीय है कि गत दिनों डॉ. सी.पी. जोशी ने वैश्विक महामारी कोरोना के चलते क्षेत्र की जनता को राहत प्रदान करने के लिये अपने विधायक मद से एक करोड़ की राशि का उपयोग जरूरतमन्दों को खाद्य सामग्री किट एवं क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की चिकित्सा जांच उपचार एवं पोषण सामग्री के उपयोग के लिये अनुशंषा की थी जिससे पच्चीस हजार खाद्य सामग्री किट एवं गर्भवती महिलाओं को पोषण सामग्री के चार हजार किट के वितरण का कार्य ग्राम पंचायतों एवं चिकित्सा विभाग के माध्यम से चल रहा है वहीं गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच का कार्य चिकित्सा विभाग के माध्यम से अनन्ता चिकित्सालय में चल रहा है। जन संवाद अभियान में विश्वास संस्थान के संदीप श्रीमाली, अशोक त्रिपाठी, राजू रेबारी, विशाल जोशी, कुशलेश चैधरी, दिनेश श्रीमाली, अनिल शर्मा, रवि चैधरी, शंभुनाथ योगी, ओम प्रकाश जाट, प्रकाश लौहार भी अपना योगदान दे रहे हैं।

RELATED NEWS