Breaking News

राजसमन्द / विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी 17 नवंबर गुरुवार को विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी 17 नवंबर गुरुवार को विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग
Rajsamand today ✍️✍️ November 16, 2022 10:03 PM IST

राजसमंद @विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी 17 नवंबर गुरुवार को विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। प्रातः 9.30 बजे उदयपुर से राजकीय वाहन द्वारा प्रस्थान कर 10.30 बजे तक कागमदारडा पहुंचेंगे जहां वे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कागमदारडा में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद 11.30 बजे ग्राम पंचायत खमनोर में आयोजित दीपावली स्नेह मिलन समारोह में भाग लेंगे।

 

इसी प्रकार दोपहर 3 बजे सेठ मथुरादास बिनानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाथद्वारा में नवीन सेमिनार हॉल कक्षा कक्षों के लोकार्पण एवं छात्रसंघ कार्यालय के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद शाम 4.30 बजे अर्बन कोऑपरेटिव बैंक नाथद्वारा की रजत जयंती के उपलक्ष में आयोजित शेयर धारक सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद नाथद्वारा से रात्रि 7.30 बजे राजकीय वाहन द्वारा उदयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

RELATED NEWS