Breaking News

राजसमन्द / विधानसभा अध्यक्ष डॉ जोशी बुधवार से क्षे़त्र के पांच दिवसीय दौरे पर

विधानसभा अध्यक्ष डॉ जोशी बुधवार से क्षे़त्र के पांच दिवसीय दौरे पर
Rajsamand today October 26, 2021 10:36 PM IST

 

लेंगे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी पी जोशी क्षेत्र के पांच दिवसीय दौरे पर 27 अक्टूबर बुधवार से रहेंगें  जहां वे विभिन्न कार्यक्रमोें में भाग लेंगें।

यह जानकारी उनके निजी सचिव श्री कृष्ण ने दी । उन्होंने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ जोशी बुधवार को प्रातः 7.30 पर जयपुर से हवाई मार्ग से प्रस्थान कर प्रातः 10 बजे नाथद्वारा पहुेंचेगें। इसके बाद वे 10.30 बजे नाथद्वारा से प्रस्थान कर 11 बजे जूणदा खेडी, रेलमगरा में 30 वी जिला स्तरीय माध्यमिक उच्च माध्यमिक खो खो खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद वे दोपहर 12 बजे राजपुरा में प्रशासन गांवों के संग अभियान एंव बालिका सम्मान समारोह में भाग लेंगें।

इसके अगले दिन 28 अक्टूबर  गुरुवार को नाथद्वारा से प्रातः 9.30 प्रस्थान कर  राजकीय वाहन द्वारा लाभगढ़ पैलेस रिसार्ट  उदयपुर 10 बजे पहुंचेंगे जहां  पर वे  इंडियन फेडरेशन ऑफ वकिर्ंग जर्नलिस्ट के 72 वें  स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद वे वहां से प्रस्थान कर  12 बजे खमनोर में  दोपहर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रयोगशाला के शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे और दोपहर 1.30 बजे फतेहपुर से ग्राम सेवा सहकारी समिति के गोदाम के शिलान्यास कार्यक्रम तथा ग्राम पंचायत फतेहपुर के नवीन भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे । इसके बाद वे दोपहर 3 बजे मचीन्द  में सड़क व बागेरी  का नाका पुलिया के शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे।

अगले दिन 29 अक्टूबर शुक्रवार को नाथद्वारा से 10.30 बजे प्रस्थान कर 11 बजे पाखण्ड में 31 वीं राजसमन्द जिला स्तरीय कबड्डी खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में भाग लेंगे। इसके साथ ही दोपहर 2 बजे  लाल मादडी  में राज उच्च माध्यमिक विद्यालय मं नव निर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे 3 बजें उपली ओडन में प्रशासन गांवों कें संग अभियान एंव बालिका सम्मान समारोह में भाग लेगेंं।

 इसी प्रकार अगले दिन 30 अक्टूबर शनिवार को प्रातः 10.30 बजे नाथद्वारा से प्रस्थान कर 11 बजे ग्राम घोडच व लोलेरा का गुडा की नवीन स्वीकृत सडकों के शिलान्यास समारोह तथा राउप्रावि कुण्डा के क्रमोन्नत होने पर आयोजित समारोह में भाग लेंगें साथ ही इसी दिन 12 बजे उषाण में माडा के तहत कृषकों को बीज कृषि सामग्री वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगें।

अगले दिन 31 अक्टूबर रविवार को नाथद्वारा में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेकर 3.30 बजे नाथद्वारा से उदयपुर डबोक ऎयरपोर्ट के लिये प्रस्थान कर जायेंगें।

RELATED NEWS