जिले में कोरोना वायरस महामारी से निपटने एवं दिहाड़ी मजदूरों, गरीब तबके के लोगों एवं मुक पशु पक्षियों की जान बचाने एवं व्यापक स्तर पर सहायता के लिये जिला कलक्टर द्वारा गठित आपदा सुरक्षा कोष में जिले के दानदाताओं, भामाशाहों द्वारा सहयोग राशि प्रदान की गई। उपखंड अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि सहयोग राशि में मुकेश कुमार पुत्र पिता श्याम लाल, निवासी कांकरोली ने 51000 रूपये ,राजसमन्द ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन द्वारा 51000 रूपये, समस्त यादव समाज द्वारा 20000 रूपये, महालक्ष्मी सेवा संस्थान द्वारा 11000 रूपये, बजरंग फिलिंग स्टेशन फियावडी द्वारा 11000 रूपये, शांति लाल श्रीमाली, गणेश लाल जावद ने 5000 रूपये की सहयोग राशि प्रदान की है। जिला प्रशासन ने इसका आभार व्यक्त किया है।

