Breaking News

राजसमन्द / आजादी के अमृत महोत्सव के तहत होगा अगस्त क्रांति का आगाज

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत होगा अगस्त क्रांति का आगाज
Rajsamand today July 31, 2022 10:32 PM IST

देवगढ़ : नगर के करियर महिला मंडल और सीएससी इंडिया द्वारा आजादी अमृत महोत्सव के तहत अगस्त क्रांति अभियान चलाया जाएगा जिसमे पुरे माह विभिन्न प्रकार के आयोजन कर घर घर तिरंगा, सामाजिक एकता, सांस्कृतिक संरक्षण, पर्यावरण, सामाजिक बुराइयों को लेकर जागरूकता, महिला सशक्तिकरण, लक्ष्य से भटके युवाओ में देश प्रेम को जागृत करना सहित कई कार्यशालाओ का आयोजन कर जन जन में जागरूकता और देश प्रेम का सन्देश दिया जाएगा ।

 

मंडल संरक्षक डॉ सुमिता जैन और भावना पालीवाल  ने बताया की ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ प्रगतिशील भारत की आजादी के 75 साल हम सब को गौरवशाली इतिहास को संजोने का और शहीदों के देशप्रेम के जज्बे को दिल में उतारने का सन्देश देता इन्ही आजादी के  गौरवमयी स्वर्णिम लम्हों को लेकर करियर महिला मंडल द्वारा अगस्त क्रांति का आयोजन पुरे माह विभिन्न स्थानो पर किया जाएगा

RELATED NEWS