Breaking News

राजसमन्द / अनियमितता पायी जाने पर उचित मूल्य दुकान का प्राधिकार पत्र निलम्बित

अनियमितता पायी जाने पर उचित मूल्य दुकान का प्राधिकार पत्र निलम्बित
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora April 23, 2020 10:10 PM IST

 

    राजसमन्द 23 अप्रैल/ जिला रसद अधिकारी संदीप माथुर ने बताया कि नाथद्वारा तहसील की ग्राम पंचायत पाखण्ड में संचालित उचित मूल्य दुकान के विरूद्ध राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत मिलने पर जांच की गई। जांच में अनियमितता पाये जाने पर उचित मुल्य की दुकान का प्राधिकार पत्र निलम्बित किया गया।

    जिला रसद अधिकारी ने बताया कि जांच दल द्वारा ग्राम पंचायत पाखण्ड की उचित मूल्य दुकान की विस्तृत जांच की गई। जांच में उचित मूल्य दुकानदार द्वारा राशन वितरण में पर्ची नहीं देने, गेंहूं कम मात्रा में देने, उपभोक्ता बयान के आधार पर उचित मूल्य दुकान अन्य व्यक्ति द्वारा संचालित करने एवं अन्य अनियमितता पायी जाने पर उचित मूल्य दुकानदार लोकेन्द्र सिंह का प्राधिकार पत्र निलम्बित कर दिया गया।

   पाखण्ड क्षेत्र में वितरण व्यवस्था सामान्य बनाए रखने के लिये ढाणी रेबारियान के उचित मूल्य दुकानदार जगदीशचन्द को अस्थाई वितरण व्यवस्था दिये जाने के आदेश दियेे है। उन्होंने बताया कि सतर्कता दल द्वारा उचित मूल्य दुकान से वितरण में कोई अनियमितता नहीं हो, इसलिए निरन्तर सघन निरीक्षण किये जा रहे हैंै।

RELATED NEWS