राजसमन्द 29 जून। जिले में कोविड-19 माहमारी के दौरान सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत आवंटित वस्तुओं का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने के लिये संयुक्त जांच दल द्वारा निरन्तर जांच की जा रही है।सोमवार को उचित मूल्य दुकानदार विनय सिंह सेन्टर गोवल तहसील आमेट एवं नाथूसिंह, सेन्टर थुरावड़ तहसील कुम्भलगढ़ के विरूद्ध शिकायत प्राप्त होने पर संयुक्त जांच दल द्वारा मौका जांच की गई। जांच में अनियमित वितरण करने, उपभोक्ताओं को खाद्यान्न कम मात्रा में उपलब्ध करवाने, दुकान अन्य को सबलेट करने जैसी आदि अन्य गम्भीर अनियमितता पाई जाने पर दोनों उचित मूल्य दुकानदारों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए प्राधिकार पत्रा निलम्बित किये गये।क्रय-विक्रय सहकारी समिति, देवगढ़ को भी उपभोक्ताओं को जिला कार्यालय द्वारा रोक के बावजूद भी खराब दाल वितरण किया गया, इस पर क्रय-विक्रय सहकारी समिति, देवगढ़ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

