Breaking News

राजसमन्द / भीलवाडा व अन्य शहरों की यात्रा से परहेज करें -उपखंड अधिकारी कुमार

भीलवाडा व अन्य शहरों की यात्रा से परहेज करें -उपखंड अधिकारी  कुमार
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora March 20, 2020 06:24 PM IST

विश्व स्वास्थ्य संगठन तथा संयुक्तराष्ट्र संघ द्वारा कोरोना संक्रमण को महामारी घोषित करने तथा राज्स्थान सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण की स्थिति से बचने के लिये  जिले में धारा 144 लगाई गई है। राजसमन्द उपखण्ड अधिकारी सुशील कुमार ने आमजन से अपील है, कि वे अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकले तथा ना ही अनावश्यक रूप से दूसरे राज्यों एवं शहरों में सफर करें। विशेषकर भीलवाड़ा जिले के सफर से परहेज करे।जिले में कोरोना वायरस सम्बन्धित किसी भी जानकारी के लिये नियन्त्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 02952-221716 है। उन्होंने कहा कि अन्य अफवाहों, भ्रान्तियों पर विश्वास नहीं करें।

RELATED NEWS