आरोग्य समिति राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय नाथद्वारा शान्तिधाम हनुमान आश्रम नाथद्वारा के सहयोग से 7 अगस्त को प्रातः 10.00 बजे सें दोपहर 2.00 बजे तक राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय परिसर में 6 माह सें 16 वर्ष तक के बच्चों में मेधा शक्ति, शारीरिक विकास वायरल रोगों के प्रति प्रतिरोधक क्षमता बढाने के लिए स्वर्ण प्राशन शिविर आयोजन किया जायेगा।
यह जानकारी प्रभारी राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय, राजेन्द्र कुमार जांगिड ने दी। उन्होंने कि बच्चों के माता-पिता अपने साथ पुराना स्वर्ण प्राशन रिपोर्ट कार्ड साथ में लेकर आने के लिये कहा है।

