Breaking News

राजसमन्द / मेरे सम्मान से पहले भाजपा में बूथ अध्यक्षों का सम्मान होगा- सांसद दीयाकुमारी

मेरे सम्मान से पहले भाजपा में बूथ अध्यक्षों का सम्मान होगा- सांसद दीयाकुमारी
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora February 28, 2021 10:04 PM IST
 
भाजपा ने जो भी वादा किया उसको निभाया है-
सांसद दीयाकुमारी
 
सांसद का दो दिवसीय राजसमन्द दौरा 
 
राजसमन्द। सांसद और प्रदेश महामंत्री दीयाकुमारी ने कहा कि भाजपा ने जो भी वादा किया, उसको निभाया है। केंद्र की मोदी सरकार ने जलजीवन मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, उज्ज्वला गैस योजना जैसे अनेकों कार्य शुरू किए जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिली है। लेकिन कांग्रेस ने जनता से हमेशा ही झूठ बोला है। विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस ने जनता से वादा किया था कि किसानों का बिजली माफ होगा, बेरोजगारों को भत्ता दिया जाएगा, ऐसे कई वादे हैं जो कांग्रेस ने पूरे नहीं किये। 
 
ग्राम एमड़ी में जन सम्पर्क कार्यक्रम के दौरान बूथ अध्यक्षों का सम्मान करते हुए सांसद दीयाकुमारी ने कहा कि पार्टी के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है। आगे से किसी भी कार्यक्रम में, पहले बूथ कार्यकर्त्ताओं का सम्मान होगा उसके बाद अन्य का। कार्यक्रम में सांसद ने एमडी में सामुदायिक भवन के लिए 15 लाख रुपये की घोषणा की।
 
प्रातः 10 बजे ग्राम शिशोदा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में स्वीकृत शिशोदा से झाला की मदार तक सड़क का शिलान्यास एवं जन सम्पर्क के बाद कांकरोली स्थित राठा सेन माताजी मन्दिर, बस स्टेण्ड से वृहद जन सम्पर्क अभियान का शुभारम्भ करते हुए सांसद दीयाकुमारी ने मुखर्जी चौराया पहुंचकर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 
 
सीएससी सेंटर का किया निरीक्षण- 
 
सांसद ने ग्राम एमड़ी में डीजी ग्राम योजना के तहत स्वीकृत सीएससी सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एटीएम लेनदेन करवा कर सीएससी सेन्टर की शुरुआत की। 
 
 
भिक्षु निलयम में किया प्रबुद्ध जन सम्मेलन को सम्बोधित- 
 
प्रबुद्ध जन सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए सांसद दीयाकुमारी ने कहा राष्ट्र निर्माण का जो बीड़ा पीएम मोदी ने उठाया है उस मे हर व्यक्ति को योगदान देना चाहिए। मोदीजी के नेतृत्व में भारत एक बार फिर विश्व गुरु बनेगा। उसके लिए हम सब को मिलकर भाजपा को समर्थन देना होगा, तभी यह सपना साकार होगा। कांग्रेस पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बजट की घोषणाएं सिर्फ छलावा है। उपचुनाव में वोट लेने के लिए ऐसी थोथी घोषणाएं की गई है जिसको जनता अच्छी तरह से समझती है।
 
ग्राम राज्यावास में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तृतीय चरण में स्वीकृत 14 करोड़ की राशि से बनने वाली 21 किमी सड़को का शिलान्यास करते भाजपा के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित किया। राज्यावास में विभिन्न कार्यों के लिए सांसद मद से 10 लाख रुपये की घोषणा की।
 
इसके बाद गायत्री शक्तिपीठ, राजसमंद में बनास गंगा भागीरथ सम्मान समारोह में भाग लेने के बाद के पंचायतों में जनसम्पर्क किया।
 
इस दौरान पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, जिला प्रमुख रत्नीदेवी जाट, पूर्व जिला प्रमुख नन्दलाल सिंघवी, भाजपा नेता कर्णवीर सिंह राठौड़, जिला महामंत्री सुनील जोशी, पूर्व परिषद अध्यक्ष महेश पालीवाल, मीडिया संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा, पूर्व उपप्रधान सुरेश जोशी, मण्डल अध्यक्ष दिग्विजय सिंह भाटी, उपप्रधान सुरेश कुमावत, गणेश पालीवाल, कुलदीप सिंह ताल, जवाहर जाट, माधवलाल जाट, पसुन्द सरपंच अयान जोशी, जयेश शर्मा, भेरू नन्दवाना, धीरज पालीवाल, पार्षद हिम्मत कुमावत, दीपक शर्मा, भेरू गायरी, सम्पत नाथ, नर्बदा शंकर पालीवाल, कैलाश चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

RELATED NEWS