छात्राओं ने उकेरे मन के भाव
राजसमन्द:- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मुंडोल में कॅरियर महिला मंडल शाखा राजसमन्द के तत्वावधान में शारदीय नवरात्रा में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषयक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। सामाजिक कार्यकर्ता व मंडल प्रभारी मीनल पालीवाल ने बताया कि पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपने मन के भावों को पोस्टर पर उकेरे। विद्यार्थियों ने पोस्टर के माध्यम से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के साथ कन्या भ्रूण हत्या के विरुद्ध आवाज उठाने की शपथ दिलाई।

परिणामस्वरूप प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पूनम सुथार, द्वितीय स्थान पर जीनल राठौड़, तृतीय स्थान पर योगिता जाट रही। इस अवसर पर रीनू शक्तावत, नीलम शर्मा, सुनीता मोदी सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित थे।

