युवा शक्ति से देश बनेगा विश्व शक्ति:- एबीवीपी
स्वामी विवेकानंद संस्कृति एवं जीवन दर्शन के दर्पण है
राजसमंद:- आज दिनांक 12 जनवरी 2021को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजसमंद द्वारा कांकरोली शहर के विवेकानंद सर्कल पर विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में हर्षो उल्लास से समारोह पूर्वक मानाया गया। जिला सयोंजक किशन गुर्जर ने विचार व्यक्त करते हुए बताया की युवाओं को स्वामी विवेकानन्द द्वारा दिखाये मार्ग से प्रेरणा लेनी चाहिये सही मायने में स्वामी जी ही भारतीय संस्कृति एवं जीवन दर्शन के दर्पण है। सामाजिक रूढि़यों को समाप्त करने में युवा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। युवा स्वामी विवेकानंद के बारे में अध्ययन कर स्वयं के भीतर नई चेतना जागृत करें। सकारात्मक सोच ही युवाओं को आगे बढ़ा सकती है। देश के युवा यदि पूरी शक्ति के साथ किसी कार्य को करने में लगजाये तो कोई देश भारत को विश्व शक्ति, विश्व गुरु बनने से रोक नही सकता। इस अवसर पर जिला सयोंजक किशन गुर्जर, सह सयोंजक भगवत सिंह चारण, पूजा पालीवाल, चित्तौड़ प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य चेतन जोशी, उदयपुर विभाग एसएफ़एस संयोजक कन्हैयालाल कुमावत, जिला एसएफ़एस सयोंजक नीलेश पालीवाल, जिला एसएफ़एस सह सयोंजक विक्रम सिंह, जिला महाविद्यालय सयोंजक जयेश पालीवाल, जिला छात्रावास देवेश पालीवाल, राजनगर नगर मंत्री अनुराग यादव, धोइन्दा नगर मंत्री राकेश पालीवाल, एसआरके इकाई अध्यक्ष हर्षित पालीवाल, धर्मेश गुर्जर, मनीष कुमावत, प्रकाश गायरी, प्रकाश वैष्णव, पुष्कर गायरी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, राजसमंद द्वारा सेठ रंगलाल कोठारी राजकीय महाविद्यालय राजसमंद में स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति पर माल्यापर्ण कर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। एबीवीपी महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष हर्षित पालीवाल ने बताया कि इस अवसर पर जिला सयोंजक किशन गुर्जर, जिला सह सयोंजक भगवत सिंह, जिला एसएफ़एस सयोंजक नीलेश पालीवाल, जिला एसएफ़एस सह सयोंजक विक्रम सिंह, जिला महाविद्यालय सयोंजक जयेश पालीवाल, जिला छात्रावास देवेश पालीवाल, धर्मेश गुर्जर सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

