Breaking News

राजसमन्द / कोरेंटाइन सेन्टर और प्रवासियों के आगम की व्यवस्था को लेकर भीम विधायक रावत ने ली उपखण्ड स्तरीय बैठक

कोरेंटाइन सेन्टर और प्रवासियों के आगम की व्यवस्था को  लेकर भीम विधायक रावत ने ली उपखण्ड स्तरीय बैठक
Rajsamand today राजू सिंह पीपलीनगर May 01, 2020 07:20 PM IST

राजसमन्द, 1 मई। भीम विधायक सुदर्शन सिंह रावत ने प्रवासियों के आगमन व कोरोंटाइन सेंटरो की व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को पंचायत समिति में भीम व देवगढ़ के उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली।

    विधायक ने बैठक में केन्द्र सरकार से प्रवासियों के घर वापसी की अनुमति के पश्चात हजारों की संख्या में आने वाले प्रवासियों के लिए कोरेंटाइन सेन्टर में रहने, भोजन व सुलभ सुविधाओं पर चर्चा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं ने प्रवासियों के घर वापसी के कार्य में गम्भीरता दिखाई है। जिससे अब अन्य राज्यों में फसे राजस्थानियों को घर वापसी में राहत मिलेगी।

    बैठक में भीम व देवगढ़ के विकास अधिकारी, उपखण्ड अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी, शिक्षा अधिकारी, विद्युत विभाग, पुलिस विभाग एवं उपखण्ड स्तर के सभी अधिकारी मोैजूद रहे।

RELATED NEWS