राजसमन्द9 फरवरी भीम विधायक सुदर्शन सिंह रावत ने आज मंगलवार को जिले के देवगढ की पंचायत समिति देवगढ़ के महाराणा प्रताप सभागार में आयोजित साधारण सभा की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए ।
विधायक रावत ने अपने सम्बोधन में कहा कि भीम विधानसभा क्षेत्रा को चम्बल परियोजना से जोड़ा जा रहा है, जिसकी डीपीआर बन चुकी है तथा उनका प्रयास है कि चम्बल का पानी भीम विधानसभा क्षेत्रा में घर-घर पहुँचे उसके लिए वर्ष 2021-22 में बजट आवंटन मुख्यमंत्राी द्वारा घोषणा करने की मांग की है। डीएमएफटी मद से भी उनका प्रयास है कि पेयजल क्षेत्रा में और स्वीकृ तिया प्राप्त कर घर-घर पेयजल पहुँचे ।
विधायक ने अपने सम्बोधन में कहा कि बिना किसी भेदभाव के भीम विधानसभा क्षेत्रा के चहंुमुखी विकास के लिए निरन्तर प्रयास करते रहेगें ।
साधारण सभा की बैठक में कल्पना कंवर प्रधान के अलावा पंचायत समिति के सदस्य किशन लाल सालवी, शिवपाल सिंह, ममता, भूरी कंवर, श्रीमती ज्ञान कंवर, श्रीमती कमला,, एवं समस्त ब्लाॅ क स्तरीय अधिकारी एवं सरपंचगण उपस्थित थे ।

