Breaking News

राजसमन्द / भीम पुलिस ने लूट के मामले में दंपति को किया गिरफ्तार

भीम पुलिस ने लूट के मामले में दंपति को किया गिरफ्तार
Rajsamand today ✍️✍️ Tarun joshi April 01, 2023 07:30 PM IST

लूट की गई नकदी,पिकअप वाहन व दस्तावेज किए बरामद

Rajsamandtoday@- राजसमंद जिले के भीम थाना पुलिस ने गत दिनों थाना क्षेत्र के NH8 नंदावत के निकट नकदी और दस्तावेज लूट की वारदात के दर्ज प्रकरण में पुलिस ने उच्च अधिकारियों के निर्देशन में एक टीम गठित कर कारवाई करते हुए मामले में आरोपी दंपति को किया गिरफ्तार।

 

थानाधिकारी संगीता बंजारा ने बताया कि गत दिनों हुई लूट की वारदात में आरोपी शंकर सिंह और उसकी पत्नी गीता देवी को गठित पुलिस टीम ने कातर घाटी के जंगलों से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद लूट की गई 7000 की नकदी और घटना में इस्तेमाल किए गए वाहन पिकअप गाड़ी ताथ लूटे गए दस्तावेज भी किये बराबर। फिलहाल आरोपियों से थाना अधिकारी संगीता बंजारा कर रही है पूछताछ।

 

 

RELATED NEWS