Breaking News

राजसमन्द / भीम एसडीएम को निरक्षण के दौरान खुली मिली दुकानें , दुकानदारों को लगाई फटकार

भीम एसडीएम को निरक्षण के दौरान खुली मिली दुकानें , दुकानदारों को लगाई फटकार
Rajsamand today राजू सिंह पीपलीनगर March 31, 2020 08:10 PM IST

कोविड-19 कोरोना वायरस सक्रमण के चलते राज्य सरकार द्वारा लॉकडाउन के उल्लंघन करने वाले दुकानदारों को भीम एसडीएम ने जोरदार लताड़ लगाई ।  भीम उपखंड अधिकारी सुमन सोंनल ने मंगलवार को भीम उपखंड क्षेत्र की  ग्राम पंचायत पीपली नगर का दौरा किया गया ।निरक्षण के दौरान बड़ी संख्या दुकानें खुली हुई मिली ।उपखंड अधिकारी के निर्दशों पर सभी दुकानों को तत्काल बन्द करवाया गया ।किराना की दुकानें  उनको तुरंत बंद करवाया, और दुकानदारों को फटकार लगाई और दुबारा लोक डाउन का उल्लंघन करने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई ।  घरों पर बाहर बैठे ग्रामीणों को घर के अंदर रहने की सलाह दी गई ।व कोरोनावायरस की बीमारी बचने की विभिन्न प्रकार की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया  कुछ युवक रोड पर मोटरसाइकिल पर  घूम रहे थे उनको उटक बैठक लगवाई व ग्राम पंचायत पीपली नगर द्वारा गठित टास्क फोर्स टीम  पिछले 10 दिन से गांव में मुख्य द्वार पर नाकाबंदी करके  आने वाले लोगों को गांव के अंदर इंट्री नहीं देने का बखूबी से कार्य किया जा रहा है इस मौके पर समाजसेवी नरेंद्र सिंह चिरंजीवसिंह प्रवीण सिंह राजूसिंह बड़ाखन चिमनसिंह जसवंतसिंह विक्रम सिंह जितेंद्र सिंह मनोहर सिंह लक्ष्मण सिंह भगवत लाल मौजूद है।

RELATED NEWS