Breaking News

राजसमन्द / भाजपा राजसमन्द ने फूंका धीरज साहु का पुतला

भाजपा राजसमन्द ने फूंका धीरज साहु का पुतला
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora December 09, 2023 07:40 PM IST

भारतीय जनता पार्टी जिला राजसमन्द ने आज राजसमन्द शहर में विरोध प्रदर्शन कर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू का पुतला फूंका । भाजपा जिला मीडिया प्रभारी नर्बदा शंकर पालिवाल  ने बताया की भाजपा जिला अध्यक्ष मान सिह बाहरठ के संयोजन में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में धीरज साहू मुर्दाबाद और कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। दरअसल पिछले तीन दिनों से झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर कार्यवाही चल रही है। अब तक जांच एजेंसियों की इस कार्रवाई में करीब 210 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी मिल चुकी है और अभी भी कार्रवाई जारी है। अनुमान है कि धीरज साहू के पास अनुमानतः तीन सौ करोड़ रुपए से अधिक की नगदी हो सकती है। इसके लिए भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में कांग्रेस के खिलाफ रोष देखने को मिला। इस अवसर पर जिला महामंत्री गोपाल कृष्ण पालिवाल जिला उपाध्यक्ष अशोक रांका जिला मंत्री प्रदीप खत्री ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष जवाहर जाट नेता प्रतिपक्ष हिम्मत कुमावत नगर महामन्त्री भवानी जोशी पार्षद उत्तम खींची सूर्य प्रकाश जांगिड़ प्रहलाद सिह राठोड आशीष पालिवाल  धीरज पुरोहित विकाश पालिवाल विनोद जोशी भेरुलाल नन्दवाना कमलेश कोठारी भेरुलाल  लक्ष्मण सिह साँखला लक्ष्मीनारायण पालिवाल हरिदास वैष्णव मोहन कुमावत मनोज जावड़िया देवेन्द्र कुमावत सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED NEWS