-राजसमन्द: भारतीय जनता पार्टी राजसमन्द के वरिष्ठ नेताओ का आज नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिलकर सांसद कार्यालय में हर्षोऊल्लास के साथ जन्मदिन मनाया।कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व जिला महामंत्री महेश पालीवाल, पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक व पूर्व नगर परिषद सभापति अशोक रांका का मेवाड़ी पगड़ी व इकलाई ओढाकर सभी कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं व बधाई दी । इस दौरान वरिष्ठ नेताओं द्वारा कार्यकर्ताओं को अपने जीवन के संस्मरण व पार्टी के लिए किए गए कार्यो का अनुभव साझा किए गए । कार्यक्रम के दौरान राजसमन्द सांसद महोदया दिया कुमारी द्वारा वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़कर सभी को शुभकामनाएं दी । इसी दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष मान सिंह बारहट द्वारा भी कार्यकर्ताओं का वर्चुअली मार्गदर्शन किया गया । कार्यक्रम के दौरान श्रीकृष्ण पालीवाल, मुन्ना अग्रवाल, पूर्व उप्रधान सुरेश जोशी , पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष प्रवीण नंदवाना, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सविता सनाढ्य, नेता प्रतिपक्ष हिम्मत कुमावत, राणा राज सिंह मंडल अध्यक्ष गणेश पालीवाल, कार्यालय प्रभारी प्रमोद गौड़, ओबीसी मोर्चा महामंत्री सत्यदेव चारण, जिला उपाध्यक्ष खुसकमल कुमावत, प्रदीप खत्री, पसुन्द सरपंच अयन जोशी, धीरज पुरोहित, भेरू नंदवाना, विनोद जोशी, कमलेश कोठारी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष देशबंधु रांका, ॐ पारीक, नर्बदा शंकर पालीवाल, प्रह्लाद वैष्णव, मनोज गट्टा, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष राखी पालीवाल, महिला मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी नीलम न्याति, देवेन्द्र कुमावत, अनिल खटीक, विकास पालीवाल, भेरूलाल जाट, गिरिराज काबरा, नगर परिषद पार्षद भेरूलाल गायरी, उत्तम खींची, विकास चौधरी, सीताराम अहीर, व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

