•
• जन्मदिन पर रक्तदान करना सबसे पुनीत कार्य- मंगल सिंह चौहान
नाथद्वारा:- क्षत्रिय सभा भवन में लाल बाग़ नाथद्वारा में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, करणी सेना नाथद्वारा तहसील अध्यक्ष व राजकीय महाविद्यालय पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मंगल सिंह चौहान के जन्मदिन पर 38 लोगों ने रक्तदान किया व 150 लोगों ने जरूरत होने पर रक्तदान करने का संकल्प लिया। मंगल सिंह ने बताया कि कि रक्तदान एक महादान है,रक्त कि एक बूंद किसी व्यक्ति को एक नया जीवन देती है। जो उस व्यक्ति के लिए चार धाम कि यात्रा के समान है। रक्तवीरो को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा, भाजयुमो, विहिप, बजरंगदल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, करणी सेना, महाराणा प्रताप सेना, वन्देमातरम् ग्रुप आदि सभी सामाजिक व राजनीतिक संग़ठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

