Breaking News

राजसमन्द / राजसमंद के आमेट थाना क्षेत्र में भाई बहन का रिश्ता हुआ शर्मशार

राजसमंद के आमेट थाना क्षेत्र में भाई बहन का रिश्ता हुआ शर्मशार
Rajsamand today ✍️✍️ सुनील जैन June 17, 2020 08:54 PM IST

राजसमंद के आमेट कस्बे मे राखी की डोर पर कलंक के छींटे उछले है जिसके बाद पीडिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार किया और जांच शुरु कर दी है। आामेट थानाधिकारी मुकेश खटीक ने बताया कि आगरिया कस्बे मे चार दिन पूर्व एक नाबालिग बहन को उसके सगे भाई ने ही अपनी हवस का निशाना बना लिया। घटना के दौरान परिवार मे कोई नही था। मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने अपनी बारह वर्षीय बहन को कमरे मे बुलाया और टीवी की आवाज तेजकर उसके साथ दरिंदगी कर डाली। परिवार के पंहुचने पर पीडिता ने थाने पर पंहुचकर अपनी आपबीती कह सुनायी। जिस पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत मे लेकर जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने आज पीडिता का मेडीकल करवाया है।

RELATED NEWS