Breaking News

राजसमन्द / सरकारी एनिकट के आसपास अवैध खनन करके एनिकट की नीवों को ही किया खोखला

सरकारी एनिकट के आसपास अवैध खनन करके एनिकट की नीवों को ही किया खोखला
Rajsamand today ✍️✍️ Tarun joshi April 29, 2020 07:08 PM IST

इन दिनों वैश्विक महामारी कोरोना के कारण किये गये लाक डाउन मे पूरा देश संकट से झूज रहा है लेकिन बजरी खनन करने वालों ने इसे स्वर्णिम समय मान लिया क्यों की प्रशासन और पुलिस कानून व्यवस्था मे व्यस्त है। ऐसे समय का फायदा उठाकर ये माफिया सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पंहुचाने से बाज नही आरहे है। राजसमंद के आमेट उपखण्ड मे होकर निकलने वाली चन्द्रभागा नदी मे बने एक करोड के सरकारी एनिकट के आसपास अवैध खनन करके एनिकट की नीवों को ही खोखला करना शुरु कर दिया है। जिससे पुल टूटने की संभावना बढ गयी है। सेलागुडा पंचायत मे रहने वालों के लिये पीने के पानी का एक मात्र स्रोत है। जिससे आहत ग्रामीणों ने सोशियल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए आज एसडीएम आमेट को ज्ञापन सौंपकर बजरी माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही और बजरी खनन रुकवाने की मांग की है।

RELATED NEWS