राजसमंद, 7 अक्टूबर। जिले में आगामी एक माह तक रेडक्रॉस सोसायटी से जुड़ने के लिये अभियान का संचालन किया जा रहा है। सदस्यता हेतु दिनांक 10 नवम्बर 2022 तक कोई भी व्यक्ति 1 हजार रूपयें देकर सदस्य बन सकता है। यह जानकारी सीएमएचओ डॉ प्रकाश चन्द्र शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया की सदस्यता हेतु रेडक्रॉस सोसायटी के मानद सचिव शिक्षाविद् दिनेश श्रीमाली से संपर्क किया जा सकता है, साथ ही अधिक जानकारी के लिये कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी में स्थापित कंट्रोल रूम नम्बर 02952- 221716 पर संपर्क किया जा सकता है। सदस्यता के बाद भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी राजसमंद के चेअरमेन एवं जिला मेनेजमेंट कमेटी आदि का निर्वाचन किया जायेगा। उन्होंने बताया की संरक्षक के लिये 25 हजार, उप संरक्षक के लिये 12 हजार, आजीवन सदस्यता के लिये 1000 रूपये जमा करवा कर सदस्य बना जा सकता है।
उन्होंने बताया की भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता, सेवा, एकता एवं सार्वभोमिकता के सिंद्धातो पर कार्य करता है। रेडक्रॉस एक स्वैच्छिक मानवतावादी संगठन है जिसकी पूरे देश में 700 से अधिक शाखाओं का नेटवर्क है। यह आपदाओ, आपातकाल के समय राहत प्रदान करता है तथा कमजोर लोगो और समुदायो के स्वास्थ्य और देखभाल को बढ़ावा देता है।

