Breaking News

राजसमन्द / विधानसभा अध्यक्ष के प्रयासों से पुनः आरंभ होगी चना खरीद

विधानसभा अध्यक्ष के प्रयासों से पुनः आरंभ होगी चना खरीद
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora May 18, 2020 06:56 PM IST

 

     राजसमन्द 18 मई/ राजसमन्द जिले में राजफैड के माध्यम से समर्थन मूल्य पर हो रही चना की सरकारी खरीद में आ रही कठिनाई के मद्देनजर जिला कलक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल ने वस्तुस्थिति से विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. सी.पी. जोशी को अवगत कराया।

     जिला कलक्टर ने बताया कि राजफैड द्वारा कुल संभावित उत्पादन का 25 प्रतिशत ही सरकारी खरीद की बाध्यता को रहते जिले को आवंटित लक्ष्यों के अनुरूप खरीद पूर्ण हो जाने पर पंजीकरण पोर्टल बंद हो जाने से पंजीकरण नहीं हो पा रहा है। जिससे रेलमगरा क्षेत्र के कई कृषक वंचित रह गए हैं। जिला कलक्टर ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. जोशी को दी गई। जिस पर डाॅ. जोशी ने कृषि मंत्री लालचंद कटारिया से जिले में चना खरीद के लिए बन्द हुए पोर्टल को पुनः आरंभ कर वंचित कृषकों से उत्पादित चना की खरीद के संबंध मंें वार्ता की जिस पर कृषि मंत्री ने सकारात्मक पहल करते हुए एक-दो दिन में खरीद पुनः आरंभ करने की बात कही। जिला कलक्टर ने समस्त कृषकांे का आह्वान किया कि वे इस संबंध में सचेत रहें एवं पंजीकरण के लिए पोर्टल खुलते ही अपना पंजीकरण करावें ताकि उनकी उपज की सरकारी खरीद संभव हो सके।

RELATED NEWS