राजसमन्द 26 जून। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी निमिषा गुप्ता ने शुक्रवार को कोरोना महामारी जागरुकता अभियान के तहत ग्राम पंचायत कुंवारिया में मनरेगा कार्यो का निरीक्षण किया व साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।
इस अवसर पर राजसमन्द उपखंड अधिकारी सुशील कुमार, राजस्थान सरकार के आरएएस प्रशिक्षु जीतू कुल्हारी, विकास अधिकारी भुवनेश्वर चौहान ने कुंवारिया खेल मैदान पर वृक्षारोपण किया और नरेगा कार्य का निरीक्षण किया ।
उन्होंने इसके साथ ही अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए ग्राम पंचायत को प्रेरित किया। इस अवसर पर कुंवारिया के सरपंच ललित श्रीमाली उनके साथ में टीम व समस्त वार्डपंच और भगवती लाल आचार्य विपिन उपस्थित थे।

