राजसमंद :मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 29 अक्टूबर शनिवार को राजसमंद के नाथद्वारा दौरे पर रहेंगे। यह जानकारी राजसमंद जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट नीलाभ सक्सेना ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 29 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 30 मिनिट बजे उदयपुर डबोक एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 3 बजे नाथद्वारा पहुंचेंगे। उसके बाद दोपहर 4 बजे शिव प्रतिमा विश्वास स्वरूपम भगवान शिव की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। इसके लिये सभी व्यवस्थायें व तैयारियां पूरी कर ली गयी है। इसके बाद 5 बजकर 30 मिनिट बजे डबोक एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे।

