Breaking News

राजसमन्द / परिवार वालों के साथ गांव में बच्चे सीख रहे हैं कृषि कार्य

परिवार वालों के साथ गांव में बच्चे सीख रहे हैं कृषि कार्य
Rajsamand today ✍️✍️ Tarun joshi April 03, 2020 08:16 PM IST

इन दिनों कोरोना संक्रमण के चलते लाक डाउन मे आम आदमी का जीवन रुक गया है ऐसे मे राजसमंद की झोर पंचायत मे रहने वाले परिवारों ने बच्चों को भी कृषि कार्य सिखाना शुरु कर दिया है जिससे परिवार की मदद के साथ बच्चों का समय व्यतीत हो रहा है साथ ही बच्चे कृषि कार्य भी सीख रहे है। बच्चों को भी यह काम करने मे खुशी मिल रहा है। इसका कारण है आमदिनों मे व्यस्त करने के कारण उन्हे खेत पर काम करने का अवसर नही मिल पाता है। ये बच्चे अपने परिवार के बडों के साथ इन दिनों खेत पर गैहूं की फसल की कटाई कर रहे है। इसके बाद खेत पर मशीन लाकर इससे गैहूं निकाला जायेगा।

RELATED NEWS