राजसमंद, 29 सितम्बर। जिले में 2 अक्टूबर को सभी ग्राम पंचायतो में आयोजित होने वाली चिरंजीवी ग्राम सभाओं की सूचना गांव - ढांणी में देने और मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के प्रचार के लिये सभी ब्लॉक से खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारीयों ने हरी झंडी बताकर जागरूकता वाहनो को रवाना किया।
सीएमएचओ डॉ प्रकाश चन्द्र शर्मा ने बताया की सभी खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारीयों को निर्देशित किया गया है की वे यह सुनिश्चत करें की अधिक से अधिक से संख्या में ग्रामीण ग्राम सभा आये जिससे आमजन को योजना की विस्तार से जानकारी दी जा सके तथा गांव के योजना के अंन्तर्गत लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थीयो को भी आमंत्रित करे जिससे वे योजना मिले लाभ को सभी से साझा कर सके।

शत प्रतिशत परिवारो का रजिस्ट्रेशन करवाने पर ग्राम पंचायते होंगी सम्मानित
सीएमएचओ डॉ प्रकाश चन्द्र शर्मा ने बताया की जिले में जो ग्राम पंचायत शत प्रतिशत परिवारो का रजिस्ट्रेशन मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना करवायेगी। उनका जिला स्तर सम्मानित किया जायेगा। साथ योजना के प्रभावी प्रचार प्रसार में सहयोग देने वाली संस्थाओं और व्यक्तियों का भी सम्मान किया जायेगा।
स्वास्थ्य कार्यकर्ता, विभागीय अधिकारी देंगे चिरंजीवी योजना की जानकारी
2 अक्टूबर को आयोजित होने वाली चिरंजीवी ग्राम सभाओं में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग एएनएम, एलएचवी, सीएचओ, चिकित्सा अधिकारी मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की विस्तार से जानकारी देंगे तथा इससे होने वाले लाभो के बारे मंे लोगो को जागरूक करेंगे।
ग्राम सभाओं में ही होगा हाथो - हाथ रजिस्ट्रेशन
चिरंजीवी ग्राम सभाओं में सूचना प्रोद्योगिकी एवं संचार विभाग की सहायता से यह सुनिश्चित किया जा रहा है की ई मित्र की सुविधा सभा स्थल पर ही मिल जाये जिससे ग्रामीणो को रजिस्ट्रेशन के लिये नही भटकना पडे़, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनीयों एवं अन्य लोकसेवको को निर्देशित किया गया है की वे अपने क्षैत्र में योजना से वंचित परिवारो को ग्राम सभा से पूर्व ही प्रेरीत कर ग्राम सभा में आमंत्रित करे जिससे ग्राम सभा में उनका हाथो - हाथ रजिस्ट्रेशन हो सके।
जिला स्तरीय प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारी करेंगे मोनिटरींग
सीएमएचओ डॉ प्रकाश चन्द्र शर्मा ने बताया की जिला स्तर , ब्लॉक स्तर एवं सैक्टर स्तर पर मोनिटरींग के लिये अधिकारीयों का गठन किया गया है जो इन ग्राम पंचायतो में जाकर ग्राम सभाओं का निरीक्षण करेंगी तथा ग्राम सभाओं के सुव्यवस्थित संचालन के लिये आवश्यक दिशा निर्देश देगी।
सीएमएचओं पहुंचे सैक्टर स्तरीय चिरंजीवी प्रशिक्षण में
सीएमएचओ डॉ प्रकाश चन्द्र शर्मा आज लाम्बोड़ी में आयोजित सैक्टर स्तरीय चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के प्रशिक्षण में पहुंचे तथा वहां आशा एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से वंचित परिवारो से संपर्क कर योजना से जोड़ने का आव्हान किया। उन्होने बताया की हमें भरसक प्रयास करने होंगे तभी सभी परिवार योजना जुडे़ंगे। उन्होंने सभी को 2 अक्टूबर से पहले वंचितो को प्रेेरीत करने के लिये निर्देशित किया जिससे चिरंजीवी ग्राम सभा मंे हाथो - हाथ रजिस्ट्रेशन करवाया जा सके।

