कोरोना महामारी रोकथाम को लेकर गांव स्तर आषा एएनएम द्वारा संचालित स्वास्थ्य सर्वे एवं होम क्वारेंटाईन वाले लोगो की वस्तुस्थिती जांचने सीएमएचओं डाॅ जे.पी बुनकर ने भगवान्दा एवं बोरज गांवो का औचक निरीक्षण किया। सीएमएचओं डाॅ जे.पी बुनकर ने भगवान्दा में लगभग 14 घरों एवं बोरज में 16 होम क्वारेंटाईन वाले घरो में जाकर होम क्वारेंटाईन वाले लोगो की कुषलक्षेम पुछी तथा उन्हें होम क्वारेंटाईन के दौरान हवादार कमरे में रहने, बुजुर्गो, गर्भवती महिलाओं, बच्चों या यो जो लोग मधुमेह, उच्च रक्तचाप, फेफड़ो की बीमारी, किडनी की बीमारी या कैंसर की दवा ले रहे हों, उनसे दूर रहने। क्वाॅन्टीन्ड सदस्य की देखभाल करने के लियें परिवार के किसी एक सदस्य को निर्धारित करने। परिजनों से मेल मिलाप, अनावष्यक आवागमन से परहेज करनें। मास्क के बिना बाहर नहीं जाने, क्वाॅरन्टीन्ड सदस्य के सामान जैसे की बर्तन, तौलिया बिस्तर आदि सामानो की किसी और के साथ साझा ना करनें के लिये कहा तथा कोई भी स्वास्थ्य समस्या होने पर तत्काल स्थानिय एएनएम से संपर्क करने के लियें निर्देषित किया।उन्होंने सर्वे एवं हैल्थ स्क्रीनिंग टीम को निर्देषित किया की वे नियमानुसार होम क्वेंराईटन वाले लोगो से नियमित संपर्क करें तथा रिपोर्ट करें। इस दौरान आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डाॅ राहुल, एपिडिमियोंलोजिस्ट हरीष कुमार, एएनएम अनिता पालीवाल, श्रीदेवी एवं स्थानीय अध्यापकगण साथ थें।

