बीसीएमओ ऑफिस एवं पीएचसी के लिये उपयुक्त भुमि का किया मौका निरीक्षण
राजसमंद:मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ हेमन्त कुमार बिन्दल ने गर्भवती महिलाओं, शिशुओं एवं किशोरीयों को बेहतर स्वास्थ्य सेवायें उनके घर के पास उपलब्ध करवाने के लिये चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित किये जा रहे मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का सीएमएचओ डॉ हेमन्त कुमार बिन्दल ने सेमल में औचक निरीक्षण किया तथा चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता के साथ ही वहां उपस्थित आशा सहयोगिनियों को गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दियें।
उन्होंने चिकित्सा संस्थान के आस - पास में साफ - सफाई के लिये विशेष दिशा निर्देश दिये तथा तत्काल संस्थान परिसर के आस पास में स्वच्छता के लिये कहा। उन्होंने चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ निरज यादव से आयुष्मान कार्ड के वितरण एवं ईकेवाईसी कार्य को लेकर आवश्यक जानकारी ली तथा आयुष्मान कार्ड का वितरण शत प्रतिशत करने तथा ई केवाईसी का कार्य शीघ्र पूरा करने के लिये निर्देशित किया।
उन्होंने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से ग्राम पंचायत मुख्यालय के साथ ही फलो एवं भागलो जैसे दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में नियमित भ्रमण कर वहां ग्रामीणो को विभाग अन्तर्गत संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिये निर्देशित किया।
उन्होंने सेमल गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन एवं देलवाड़ा खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय भवन निर्माण के लिये चयन की गई भुमि का भी मौका निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उनके साथ खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल चौधरी उपस्थित थे।

