Breaking News

राजसमन्द / राष्ट्रीय मतदान दिवस पर कलक्टर ने दिलाई शपथ

राष्ट्रीय मतदान दिवस पर कलक्टर ने दिलाई शपथ
Rajsamand today ✍️✍️ January 25, 2023 08:00 PM IST

राजसमंद @13वीं राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीलाभ सक्सेना ने आज बुधवार को जिला कार्यालय में अधिकारी एवं कर्मचारियों को मतदाता दिवस की शपथ दिलायी। राष्ट्रीय मतदान दिवस आयोग की थीम- NOTHING LIKE VOTING]I VOTE FOR SURE (मतदान जैसा कुछ नहीं, मतदान जरुर करेंगे हम) पर मनाया गय है।

शपथ मंे हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे।

स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें। संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर राम चरण शर्मा,जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्साह चैधरी, उपखण्ड अधिकारी डॉ दिनेश राय सापेला, नगर परिषद् आयुक्त जनार्दन शर्मा, उपनिदेशक नन्दलाल मेघवाल, सहायक निदेशक जय प्रकाश, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग आदि उपस्थित थे।

RELATED NEWS