कोरोना संक्रमण के चलते जिलेभर मे राहत कार्य मे जुटे कर्मचारीयों के साथ कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल ने सभागार मे एक बैठक ली। इस बैठक मे एसपी भुवन भूषण सहित एएसपी राजेश गुप्ता भी मौजूद रहे। कलेक्टर ने कोरोना को लेकर बचाव के उपाय और संक्रमण की संभावनाओं की जानकारी देने के बाद कार्यकर्ताओं और समाजसेवीयों से फीडबैक लिया गया। जिसमे कुछ संगठन के लोगों ने पुलिसकर्मीयों द्वारा रोके जाने की जानकारी दी। कलेक्टर ने सभी कर्मचारीयों से संबधित विभाग के अधिकारीयों को पास जारी करने के निर्देश दिये है। कलेक्टर ने कहा कि ऐसे संकट के समय छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करते हुए ड्यूटी कर रहे लोगों का सहयोग करें। इसके साथ ही लोगों से आग्रह किया है कि संक्रमण का ख्याल रखते हुए भोजन अथवा सामग्री वितरण के दौरान सावधानी रखे।

