राजसमंद, 22 सितम्बर। जिले के सभी राजकीय चिकित्सा संस्थानो में आमजन के स्वास्थ्य जांच एवं विभिन्न चिकित्सकीय उपकरणो की क्रियाशिलता को लेकर स्वास्थ्य भवन में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें लेब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, कम्यूटर ऑपरेटरर्स, स्टोर प्रभारीयों को ई उपकरण सॉफ्टवेयर के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।
सीएमएचओ डॉ प्रकाश चन्द्र शर्मा ने सभी को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच योजना के तहत चिकित्सा संस्थानो पर सभी निर्धारित जांचो का लाभ मरीजो को मिलना चाहियें, जांचो से सम्बन्धित सभी तरह के उपकरण क्रियाशील स्थिती में होने चाहियें, खराब होने की स्थिती में तुरंत सॉफ्टवेयर में शिकायत दर्ज करवाने के लिये निर्देशित किया।
प्रशिक्षण में जिला नोडल अधिकारी मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच एवं दवा योजना डॉ अनिल जैन ने दोनो योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देशित किया तथा चिकित्सा संस्थानो के स्तर के अनुसार पर्याप्त दवाईयों की उपलब्धता एवं निर्धारित जांचे सम्पादित करने के लिये कहा। उन्होंने कहा की समय पर रोगी पर्चीयो का ऑनलाइन ईन्द्राज भी समय पर पुरा करें।
प्रशिक्षण में आरएमएससीएल के बॉयोमेडिकल इंजीनियर चैतन्य कुमार ने ईउपकरण सॉफ्टवेयर के बारे में जानकारी दी। केटीपीएल कंपनी से टीम लीडर भास्कर जायसवाल, लैब एक्सपर्ट जितेन्द्र गौतम ने उपकरणो के रखरखाव से सम्बन्धित प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में बॉयोमेडिकल इंजीनियर हिमांशु सैनी, केटीपीएल इंजीनियर जसवंत जांगिड़, दीपक शर्मा भी उपस्थित थे।

