केन्द्र सरकार ने कोरोना संक्रमण मे लाक डाउन के दौरान कुछ आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति के लिये चयनित कंपनीयों को उत्पादन शुरु करने की छूट दी है। उसी मे राजसमंद स्थित हिन्दुस्तान जिंक मे सशर्त काम शुरु हो गया है। लेकिन सरकार के आदेशों की पालना और मैनेजमैंट स्टाफ के साथ कंपनी के कर्मचारीयों की सुरक्षा को लेकर मैनेजमैंट ने पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध किये है। कंपनी के उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण मिश्रा ने बताया कि प्लांट गेट पर सेनेटाईजर चैम्बर बनवाये गये है इसके साथ ही इन कर्मचारीयों के काम मे आने वाली बसों के हैण्डल,सीटों को भी सैनेटाईजर किया जा रहा है। कंपनी के कार्यालय मे सभी संसाधनों को प्रतिदिन सैनेटाईज किये जाने के साथ सोशियस डिस्टैंसिंग का पूरा ध्यान रखा जा रहा है और हैण्ड ग्लव्ज और मास्क का उपयोग करने के सख्त निर्देश दिये गये है। इन कर्मचारीयों के सुरक्षा मानको की निगरानी के लिये सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। कंपनी ने दावा किया है सभी सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा जाता है ताकि किसी तरह से कोई भी कर्मचारी संक्रमित नही हो और सरकार के आदेशों की पूरी पालना की जाये।

