राजस्थान से कांग्रेस का सफाया तय : बडाला
राजसमंद @जन आक्रोश यात्रा राजसमंद विधानसभा के सातवें दिवस कुरज मंडल में गिलुंड से शुभारंभ किया गया. जहां से यात्रा कुंडिया जीतावस होते हुए पनोतिया पहुंची जहां ओबीसी मोर्चा द्वारा चौपाल का अयोजन किया गया. मीडिया संयोजक पंकज बापना ने बताया की आक्रोश यात्रा के दौरान विधानसभा संयोजक अरविंद सिंह महेंद्र कोठरी पूर्व उपप्रधान दिनेश बडाला गणेश पालीवाल ने विचार व्यक्त किए भाजपा नेता गणेश पालीवाल व दिनेश बडाला ने कांग्रेस पर हमला करतें हुए कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुकी है.

मुख्यमंत्री के सामने खुद शिक्षकों ने स्थानांतरण के बदले रिश्वत देने की बात कबूल करी है फिर भी मुख्यमंत्री कुर्सी के लालच में आंखों पर पट्टी बांधे बैठे है भरतपुर में भू माफिया हो या राजसमंद में बजरी माफिया किसी में भी कानून का खौफ नहीं है वीरांगनाओं की भूमि कहलाने वाली राजस्थान की धरती आज रेप के मामलों में देश में पहले स्थान पर पहुंच गया है जो बहुत हीं शर्मनाक है इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र कोठरी,विधानसभा संयोजक अरविंद सिंह,नगर मण्डल अध्यक्ष सुभाष पालीवाल, प्रताप मंडल अध्यक्ष मुकेश जोशी खटामला, सरपंच हिम्मत सिंह,भावना पालीवाल, जीतावास सरपंच पूरण जाट, जगदीश वैष्णव, पृथ्वीराज सुथार,अनिल जोशी,भावेश पालीवाल उदय लाल अहीर, देवीलाल जटिया, मुकेश जाट, भगवान जगदीश,जिला परिषद सदस्य कैलाश गिरी, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामवासी उपस्थित थे.

