विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने मुण्डोल एवं पीपली आचार्यान में ग्रामीण जनों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विगत 5 वर्षों से विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता बने हुए हैं। अर्थव्यवस्था, सुरक्षा, वैश्विक संबंध, सामाजिक न्याय एवं समावेशी विकास जैसे सभी क्षेत्रों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपार सफलता मिली है। कांग्रेस पार्टी और इनका शाही परिवार प्रधानमंत्री की लोकप्रियता और सफलता से व्याकुल है, हताश है।
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि विगत 3 माह में ही चन्द्र एवं सूर्य यान की सफलता, जी-20 के सफल आयोजन और महिलाओं को लोकसभा व विधानसभाओं में आरक्षण से विश्व में भारत की प्रतिष्ठा में भारी वृद्धि हुई है। आज विश्व के सभी बड़े देश भारत की आवाज को गंभीरता से सुनते है। कांग्रेस नेता भारत की बढ़ रही प्रतिष्ठा को पचा नहीं पा रहे हैं। कांग्रेस भारत विरोधी शक्तियों का मोहरा बन कर दुष्प्रचार का अभियान चला रही है। कांग्रेस जातियों को आपस में लड़ा कर हिन्दू धर्म को मिटाने का षड्यंत्र कर रही है।
विधायक दीप्ति ने सांवरिया जी मन्दिर उत्सव में लिया भाग
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने पीपली आचार्यान के विख्यात सांवरिया जी मन्दिर में भगवान को वेश भेंट करने के समारोह में भाग लिया और सांवरिया सेठ के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। जलझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर ग्रामवासी भगवान श्री सांवरिया जी के लिए रजत वेश भेंट करने जुलूस के रूप में पहुंचे थे। विधायक दीप्ति भी ग्रामवासियों के साथ जुलूस मे भगवान के छत्र, मुकुट एवं माता तुलसी के स्वरूप को लेकर सम्मिलित रही।

