प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज राजसमंद जिला कांग्रेस कमेटी और सहयोगी दलों ने बढती पैट्रोल की कीमतों का विरोध करते हुए कांकरोली मे प्रधानमंत्री का पुतला फूंका और देश मे फैल रहे भ्रष्टाचार और कमरतोड मंहगाई के लिये केन्द्र सरकार को जिम्मेदार बताते हुए नारेबाजी की। इस मौके पर कांग्रेस सहित अन्य सहयोगी दलों के लोग कलेक्ट्री मे जमा हुए और जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर कांकरोली चौपाटी आये। चौपाटी पर तपती धूप मे करीब बीस मिनिट नारेबाजी करने के बाद पुतला दहन किया गया। वहीं देश मे बन रहे हरेक हालात के लिये कांग्रेसजनों ने मोदी को खरीखोटी सुनायी।

