Breaking News

राजसमन्द / दूरस्थ गांवों में मिलेगी कनेक्टिविटी और डिजिटल सेवाएं - सांसद दीयाकुमारी

दूरस्थ गांवों में मिलेगी कनेक्टिविटी और डिजिटल सेवाएं -  सांसद दीयाकुमारी
Rajsamand today August 06, 2022 05:30 PM IST
 
 
राजसमन्द संसदीय क्षेत्र के 264 गांवों में लगेंगे 4जी टावर
 
एक टावर की लगभग अनुमानित लागत होगी 1 करोड़ रु
 
राजसमन्द। डिजिटल की दुनिया में राजसमंद संसदीय क्षेत्र को भी एक नया मुकाम मिलने वाला है। सांसद दीयाकुमारी की उपलब्धियों की सूची में डिजिटल समावेशन और कनेक्टिविटी के नाम पर राजसमन्द संसदीय क्षेत्र के 264 गांवों की सूची भी जुड़ जाएगी जिसमें 4जी मोबाइल टावर लगाए जाएंगे। 
 
सांसद दीयाकुमारी ने पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्रिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा की राजसमन्द संसदीय क्षेत्र के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। डिजिटल समावेशन और कनेक्टिविटी सरकार के अंत्योदय दृष्टिकोण का एक अभिन्न अंग है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 27 जुलाई को देश भर के अछूते गांवों में 4जी मोबाइल सेवाओं की संतृप्ति के लिए परियोजना को मंजूरी दी है।
 
सांसद दीया ने आमजन को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी की समस्या से ग्रस्त हैं जिसमें राहत मिलेगी। राजसमंद संसदीय क्षेत्र के 264 गाँवो में मोबाइल टावर लगाए जाएँगे। देश भर में शुरू हो रही इस परियोजना की कुल लागत 26,316 करोड़ रु है। इसके माध्यम से 24680 अछूते, कठीन और दूरस्थ गांवों में 4 जी मोबाइल सेवाएं प्रदान की जाएगी। केंद्र सरकार रुपये का निवेश करेगी वहीं प्रत्येक गांव में 4जी बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए औसतन 1 करोड़ रु. खर्च होगा।

RELATED NEWS