Breaking News

राजसमन्द / केंद्रीय विद्यालय देवगढ़ में संविधान दिवस मनाया, अधिकारों और कर्तव्यों की दी जानकारी

केंद्रीय विद्यालय  देवगढ़  में संविधान दिवस मनाया, अधिकारों और कर्तव्यों की दी जानकारी
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora November 26, 2022 09:57 PM IST

संविधान दिवस पर मौलिक कर्तव्यों के निर्वहन, गरिमा व प्रतिष्ठा बनाए रखने की ली शपथ, प्रतियोगिता हुईं

देवगढ़ : जिले के देवगढ़ के केंद्रीय विद्यालय में शनिवार को संविधान दिवस का आयोजन  नेहरु युवा केंद्र के कॅरियर महिला मंडल के द्वारा किया गया। उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 1949 को ही भारत के संविधान को अंगीकृत किया गया था। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला समाधान समिति सदस्य पेडवुमन भावना पालीवाल और अध्यक्षता प्राचार्य सुधा  मीणा  ने की ।  इस पावन दिवस को याद करते हुए विद्यालय में प्रात: कालीन प्रार्थना-सभा के दौरान इस दिवस के महत्व को बताया गया और डॉ भीम राव अम्बेडकर के छायाचित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर  प्राचार्य द्वारा प्रार्थना सभा में संविधान की प्रस्तावना पढ़ी गई तथा सभी को शपथ दिलाई गई   । संविधान दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर गजाला बानो, द्वितीय स्थान अमन सोनी ने और तृतीय स्थान एंजल सोनी ने प्राप्त किया जिनका अतिथियों द्वारा प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया  ।  मुख्य अतिथि पालीवाल ने सभी को बताया की हमें मूल अधिकारों के प्रति सजग होने के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी संवेदनशील होना चाहिए । संविधान हमें अधिकार तो देता ही है, लेकिन साथ ही यह हमारे कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। कार्यक्रम का संचालन गणेशराम बैरवा ने किया।  इस अवसर पर दिलीप सिंगारिया, अमरसिंह राठोड,पुखराज, ऋतू कुमारी, देवेन्द्र सिंह, केशव वरनोती, विष्णु कुमार बेरवा, भरत कुमार , ज्ञान चंद रेगर,रामदयाल, भावना बाथम, सोनम स्वामी, दिव्या प्रभा, विजेता, लोकेश जीनगर, सूर्यकांत जोशी, शैतान सिंह,जितेंद्र् लोहार , हेमलता जीनगर, हेमलता सालवी  सहित कई शिक्षक और विद्यार्थियों ने अपना योगदान दिया

RELATED NEWS