राजसमन्द 26 जून। कोरोना महामारी जागरूकता अभियान के तहत कांकरोली पुलिस थाना द्वारा नवाचार करते हुए शुक्रवार को एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में सभी पुलिस के जवान व अधिकारी कोरोना से बचने का संदेश देती हुई छतरियां हाथ में लेकर नारे लगाते हुए चल रहे थे । जागरुकता अभियान के दौरान कांकरोली बस स्टैंड पर पहुंचकर आमजन के लिए कोरोना के संबंध में एक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। जिसमें सही प्रश्न का जवाब देने पर उन्हें छतरियां ईनाम स्वरूप दी गई। इसी के साथ महिलाओं के लिए एक आनलाईन रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने बढ़.चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें प्रथमए द्वितीय व तृतीय स्थान पर क्रमशः कांकरोली की तारा बापनाए राखी एवं विधि का पगारिया रही।

