Breaking News

राजसमन्द / खुरपका से पीडि़त गायों को गौ भक्तों ने किया उपचार

खुरपका से पीडि़त गायों को गौ भक्तों ने किया उपचार
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora January 16, 2022 10:01 PM IST

 

राजसमंद। खुरपका बीमारी से कई गायों के पैरों में कीड़े पर गए है। कई गायें इस बीमारी से पीडि़त है। केलवा के गौ भक्तों को सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और गायों के पैरों का उपचार किया। 

सियाणा गौशाला के धरमू भाई गुर्जर ने बताया कि देसूरी से मुझे फोन आया था कि वहां पर 100 से डेढ़ सौ गायें खुर पका से पीडि़त है। इस पर केलवा के गौ भक्त सुरेश सोनी, भैरूलाल कुमावत, मुकेश पालीवाल, कमलेश पालीवाल, राकेश कुमावत, कमलेश पालीवाल ने दूसरी और घाणेराव पहुंचकर गायों का ट्रीटमेंट किया। गौ भक्त धरमू भाई गुर्जर ने बताया कि वर्तमान में गायों के खुरपका की बीमारी चल रही है। कई गायों के पैरों से लगातार खून निकलने से घाव हो गए है और कई गायों के पैंरों में कीड़े तक पड़ गए थे। गौ भक्तों ने मौके पर पहुंच गायों के खुर का उपचार किया। गौ भक्त ने बताया कि 100 से डढे सौ गायों खुरपका बीमारी से पीडि़त मिली। जिनका गौ भक्तों ने उपचार किया।

RELATED NEWS