राजसमन्द-हिन्दू जागरण मंच ने अति जिला कलेक्टर राजसमंद के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदय को अवगत करवाया की पिछले कुछ समय से राजस्थान के अनेक जिलो में हिंदुओं को मुस्लिम समाज द्वारा पैटर्न बनाकर निशाना बनाया जा रहा है । राजस्थान में हिन्दू समाज के विभिन्न स्थानों पर पथराव, आगजनी जैसी घटनाये घटित हो रही है लेकिन इनकी सरकार द्वारा इनकी कोई सुध नही ली जा रही है । पिछले दिनों भीलवाड़ा में एक हिन्दू व्यापारी की हत्या कर दी गई, जिसमे हत्या में शामिल हर अपराधी मुस्लिम समाज के लोग ही सामने आए लेकिन उनपर कोई कठोर कार्यवाही नही होने से इस समाज के लोगो मे ओर उग्रता उत्पन्न होने के साथ साथ हौसले बढ़ने लगे और फिर से इन्ही के समुदाय के लोगो ने फिर से एक हिन्दू व्यापारी की हत्या कर दी । इतना होने के बाद भी प्रशासन द्वारा सजकता नही रखने से बारां जिले में फिर से मुस्लिम समुदाय के लोगो ने मिलकर हिन्दू व्यापारी पर हमला कर दिया । यह सब घटनाये राजस्थान सरकार की मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति को दर्शा रही है । साथ ही सरकार द्वारा मुजरिमो पर कार्यवाही करने के बजाए हिन्दू समाज के निर्दोष व्यक्तियों को प्रताड़ित किया जा रहा है । ज्ञापन के माध्यम से हिन्दू जागरण मंच में इन सभी अपराधों की सी बी आई जांच करते हुए इन अपराधियों पर नकेल कसने की मांग की । इस दौरान हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष लीलेश खत्री, महामंत्री अनिल खंडेलवाल, विभाग संयोजक रमेश पालीवाल, प्रान्त मंत्री भरत पालीवाल, जिला कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राव, भूमि सुरक्षा प्रमुख मनोज जैन, जिला युवा वाहिनी प्रमुख अयन जोशी, युवा प्रमुख गौरव कुमावत, जिला उपाध्यक्ष शिव लाल खींचीं, राजनगर थाना अध्यक्ष बद्री लाल माली, महामंत्री भागवत सिंह, नगर संयोजक परमानंद पालीवाल, नर्बदा शंकर पालीवाल, प्रकाश जांगिड़, मनोज गट्टा, गिरीश पालीवाल, व हिन्दू समाज के लोग उपस्थित रहे ।

