Breaking News

राजसमन्द / जिले के रेलमगरा में किया जनसंवाद सरकार, प्रशासन, मीडियाबन्धु और आमजन मिलकर लड़ेगें कोरोना के विरुध लड़ाई - डॉ जोशी

जिले के रेलमगरा में किया जनसंवाद  सरकार, प्रशासन, मीडियाबन्धु और आमजन मिलकर लड़ेगें  कोरोना के विरुध लड़ाई - डॉ जोशी
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora May 23, 2020 09:53 PM IST

 

    राजसमन्द 23 मई। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष एवं नाथद्वारा विधायक डॉ. सी. पी. जोशी ने आमजनता एवं जनप्रतिनिधियों से वैश्विक महामारी कोरोना कोविड-19 से घबराने एवं डरने की आवश्यकता नही है, अपितु इससे सभी मिलकर जिसमें सरकार, प्रशासन, मीडियाबन्धु और आमजन के सहयोग से हम मिलकर कोरोना से लड़ाई लड़ सकते है। हमें इसके लिये जागरुक, सतर्क एवं सावधान रहना होगा।

    डॉ. सी.पी. जोशी ने शनिवार को विडियो कॉलिंग के माध्यम से आमजन से रेलमगरा में  में वीडियों कॉलिंग के माध्यम से चल रहे जनसंवाद अभियान में बामनिया कला, सिंदेसर , ओडा , सकरा वास , रेलमंगरा में  पंचायतों के जनप्रति निधियों एवं नागरिको से जन संवाद के दौरान कहे ।

    उन्होंने कहा कि कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिये सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करना है तथा दूरी बनाए रखने, मुँह पर मास्क लगाने ओर  साफ सफाई पर ध्यान देकर इस महामारी की रोकथाम की जा सकती है ।

उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता , गाँव के युवा गाँव ओर पंचायत में लोगों को कोरोना की रोकथाम के प्रति जागरूक करें ।

    डॉ सी पी जोशी ने आज बामनिया कला सरपंच किशन लाल सालवी , वार्ड पंच कालूराम कुमावत , सुनील मालीवाल , गोपी लाल कचोलिया , वार्ड पंच प्रभु दास वैष्णव , कैलाश चन्द्र टेलर , ग्राम पंचायत सिंदेसर कला में सरपंच कंवर लाल भील, ग्राम विकास अधिकारी  आशा भारती, शफी महोम्मद , लाभार्थी बख्शीराम , उदी बाई , छोटू खान ग्राम पंचायत रेलमंगरा सरपंच आशा जाट , रोजगार सहायक दिनेश , नाथद्वारा प्रकाश चौधरी, भरत जाट ,  शिव कुमार शर्मा , ओडा सरपंच विष्णु यादव , ग्राम विकास अधिकारी भँवर सिंह , राकेश सनाढ्य, सकरा वास सरपंच रीना सरगड़ा , ग्राम विकास अधिकारी किशन लाल जाट , उदयलाल अहीर, ने संवाद किया । जन संवाद के दौरान विश्वास संस्थान के अशोक त्रिपाठी , दिनेश श्रीमाली , राजू रेबारी , विशाल जोशी , कुशलेश चौधरी , उपस्थित थे ।

RELATED NEWS