राजसमंद। उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा ने रविवार को भ्रूण हत्या जैसे कृत्यों की रोकथाम हेतु आमजन में जन जागृति लाने के लिए प्रकाशित ‘कोख के कातिल भाग-2’ पुस्तिका का विमोचन किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि घटता लिंगानुपात समाज के लिए चिंता का विषय है जिसे लेकर जागरूकता की आवश्यकता है। आशा है कि इस पुस्तिका के माध्यम से लैंगिक असमानता को दूर करने की दिशा में आमजन सार्थक रूप से जागरूक होंगे। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या के विरुद्ध जन चेतना आवश्यक है, वे समाज हित में इस पुस्तिका के प्रकाशन की सराहना करते हैं। उप मुख्यमंत्री का स्वागत प्रधान संपादक कमाल झोटा और प्रकाशक ऋतु झोटा ने किया। उप मुख्यमंत्री ने शंभू सिंह मधू, राष्ट्र कवि गिरीश विद्रोही, समाजसेवी दिनेश श्रीमाली, डॉ सुमन बड़ोला, तरुण जोशी, राजकुमार दक, नर्बदा शंकर पालीवाल, दिलीप श्रीमाली आदि का उपरना ओढा कर सम्मान किया। इस दौरान राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, कुंभलगढ़ विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़, जिला प्रमुख रतनी देवी, जिला कलक्टर डॉ. भंवर लाल, एसपी मनीष त्रिपाठी, एडीएम नरेश बुनकर समाजसेवी मान सिंह बारहठ, पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, माधव जाट, प्रधान अरविन्द सिंह राठौड़, नर्बदा शंकर पालीवाल सहित अन्य मौजूद रहे। इसके पश्चात उन्होंने सूचना केंद्र परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम अभियान’ के तहत कदम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

