Breaking News

राजसमन्द / लोकडाउन व सीमा सील के बावजूद जैसलमैर से पोकरण से पैदल निकले 68 लोगों का दल पंहुचा राजसमन्द

लोकडाउन व सीमा सील के बावजूद जैसलमैर से पोकरण से पैदल निकले 68 लोगों का दल पंहुचा राजसमन्द
Rajsamand today ✍️✍️ Tarun joshi April 04, 2020 07:46 PM IST

इन दिनों कोरोना वायरस संक्रमण के चलते केन्द्र सरकार ने 21 दिन का लाक डाउन घोषित कर रखा है जिससे सोशियल डिस्टेंसिंग रहे और यह वायरस फैले नही। लेकिन फिर भी लोग अपनी मनमानी से बाज नही आ रहे है। राजसमंद के केलवा कस्बे मे जैसलमैर से पोकरण से पैदल निकले 68 लोगों का दल पंहुचा है। ये लोग रतलाम के लिये निकले है और चार जिलों की सीमाओं को पार करके पैदल चले आ रहे है। लेकिन इन्हे कहीं किसी पुलिसकर्मी ने नही रोका और ना ही इनकी कहीं मेडीकल जांच करवायी गयी। सूचना के बाद राजसमंद तहसीलदार केलवा पंहुचे और सभी की जांच केलवा पीएससी मे करवाकर उन्हे  निजी बस द्वारा नाथद्वारा के मीरा होटल मे बने अस्थायी होम आईसोलेशन मे रखवाया गया है। जबकि दो दिन पूर्व भी एक संदिग्ध के गुजरात से बाईक पर आने की शिकायत मिली थी। सरकार के तमाम प्रयासों और अपील के बावजूद भी लोग अपने स्थान से  गंतव्य के लिये रवाना हो रहे है। ऐसे मे वायरस के फैलने की प्रबल संभावना है।

RELATED NEWS